spot_img

Mumbai : कल्याण में कचरे के ढेर में मिली वृद्ध की लाश

मुंबई : (Mumbai) कल्याण तहसील के वराप गांव में कचरे के ढेर में एक बैग में वृद्ध की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। कल्याण ग्रामीण पुलिस स्टेशन की टीम ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार कल्याण के वराप गांव में गावदेवी मंदिर इलाके के पास कचरे के ढेर में एक लावारिश बैग स्थानीय लोगों ने आज सुबह देखा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बैग खोलकर देखा तो वह भी हैरान रह गई। इस बैग में एक बुजुर्ग का शव था। अज्ञात शव मिलने से इलाके में हड़क़ंप मच गया।

कल्याण ग्रामीण पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर तत्काल जांच शुरू कर दी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और डॉग स्क्वाड ने इलाके में छानबीन शुरु कर दी है। कल्याण ग्रामीण पुलिस ने स्थानीय नागरिकों से मृतक के बारे में जानकारी जुटाने में मदद करने की अपील की है।

New Delhi : कांग्रेस नेताओं ने बजट को बताया गरीब विरोधी और आम जनता से कटा हुआ

नई दिल्ली : (New Delhi) कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय बजट 2026-27 को आम जनता की समस्याओं से कटा हुआ और गरीबों के हितों की...

Explore our articles