spot_img

MUMBAI : अनुभव सिन्हा की फिल्म ‘‘भीड़’’ 24 मार्च को प्रदर्शित होगी

मुंबई: (MUMBAI) फिल्मकार अनुभव सिन्हा की आगामी फिल्म ‘‘भीड़’’ 24 मार्च को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।भारत में 2020 में लगाए गए लॉकडाउन की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म में राजकुमार राव, पंकज कपूर, भूमि पेडनेकर, दीया मिर्जा और आशुतोष राणा जैसे मंझे हुए कलाकार हैं।एक बयान में निर्देशक ने ‘‘भीड़’’ की रिलीज की तारीख की घोषणा की। फिल्म के बारे में उन्होंने कहा कि यह हमारे समय की जटिलताओं और विरोधाभासों को दिखाएगी।

‘‘आर्टिकल 15’’, ‘‘थप्पड़’’ जैसी फिल्में बना चुके सिन्हा ने एक बयान में कहा, ‘‘‘भीड़’ एक ऐसी कहानी है जो उस सामाजिक विषमता पर प्रकाश डालती है जिसका देश ने सबसे कठिन समय में सामना किया। मेरे लिए इस कहानी को जीवंत करना और दर्शकों के साथ साझा करना जरूरी था।’’फिल्म भूषण कुमार के नेतृत्व वाली टी-सीरीज और सिन्हा द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित है। कुमार ने कहा कि वह ‘‘भीड़’’ में सिन्हा के साथ काम करने को लेकर रोमांचित हैं। निर्माता ने कहा, ‘‘यह ऐसी फिल्म है, जो हाल के वर्षों में हमारे देश के कुछ कठिन समय का झरोखा प्रस्तुत करेगी और एक निर्देशक के रूप में अनुभव की दृष्टि किसी से कम नहीं है।’’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles