spot_img

Mumbai : नासिक में पांच सौ रुपये के 47 जाली नोट बरामद, तीन गिरफ्तार

मुंबई : (Mumbai) नासिक जिले के अंबड इलाके में पुलिस ने पांच सौ रुपये के 47 जाली नोट बरामद किए हैं। तीन आरोपितों को गिरफ्तार करके पुलिस इस मामले की गहन छानबीन कर रही है।

अंबड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दिलीप ठाकुर ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि पुलिस टीम को इसी क्षेत्र में जाली नोट छापे जाने की गोपनीय जानकारी मिली थी। इस पर पुलिस टीम ने अंबड के एक होटल में छापा मार कर अशोक पगार, हेमंत कोल्हे, नंदकुमार मुरकुटे को गिरफ्तार किया है। तीनों ने होटल में प्रिंटर की मदद से पांच सौ के जाली नोट छापने की बात स्वीकार की है। इनके पास से पांच सौ रुपये के 47 जाली नोट बरामद किये गये हैं। पुलिस ने मौके से एक प्रिंटर और एक लैपटॉप भी जब्त कर लिया है।

New Delhi : व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ाने के लिए भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव का आयोजन

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव (India-Nepal Trade Festival) का दूसरा संस्करण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधाानी नई दिल्ली (national capital, New Delhi)...

Explore our articles