spot_img

Mathura : कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार को होगा मतदान, 24 जोनल-57 सेक्टरों में मथुरा विभाजित

मथुरा : निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निकाय चुनाव कराने को लेकर मथुरा में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मथुरा निकाय चुनाव के लिए जिले को 24 जोनल और 57 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। यहां 113 संवेदनशील और 118 अति संवेदनशील केंद्र चयनित किए गए हैं। इनके अलावा 32 ऐसे केंद्र हैं जो अति संवेदनशील प्लस हैं। यानि यहां गड़बड़ी होने की प्रबल संवेदना है। मतदान के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए डीएम पुलकित खरे और एसएसपी शैलेश पांडेय ने गुरुवार हर गतिविधि पर नजर रखी।

सुरक्षा के लिए जगह-जगह बेरिकेटिंग की गई है तो क्यूआरटी मोबाइल फोर्स, एसपी, एएसपी, सीओ की तैनाती की गई है। मतदान केन्द्र की सुरक्षा के लिए पुलिस के 538 एसआई, 2141 कॉन्स्टेबल तथा 2672 होमगार्ड के अलावा सीआरपीएफ और पीएसी के जवान भी तैनात रहेंगे। वहीं एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने एसपी देहात त्रिगुण बिसेन को चुनाव का नोडल प्रभारी बनाया है। उन्होंने कि शासन की मंशा के अनुसार शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मतदान कराया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक बूथ पर दो पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। जिले के प्रत्येक थाने में क्विक रिस्पांस टीम क्यूआरटी मौजूद रहेगी।

एसएसपी ने बताया कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने की सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने किसी भी तरह की गड़बड़ी या अराजकता फैलान वालों को सख्त संदेश देते हुए कहा कि कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Mumbai : अनुपम खेर ने इंडस्ट्री के बदलते माहौल पर शेयर किए अनुभव

मुंबई : (Mumbai) दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर (Veteran actor Anupam Kher) ने सोशल मीडिया पर बढ़ते ट्रोल कल्चर को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने...

Explore our articles