spot_img

Lucknow : वैशाख में छाई सावन की बदरिया

लखनऊ : कई वर्षो के बाद वैशाख माह में सावन की बदरी छायी हुई है। इस समय जहां सूरज तपता है, वहीं इस बार आसमान में बदरी छायी है और झमाझम बारिश भी हो रही है। पिछले दो-तीन दिनों से आसमान में बादलों की आवाजाही से तापमान में भारी गिरावट आयी है। लखनऊ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के पास रहा। ऐसा पश्चिमी विक्षोभ के कारण है।

लखनऊ के मौसम केन्द्र के निदेशक मो. दानिश ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में यह बदलावा आया है। विक्षोभ उत्तर प्रदेश के आकाश से गुजरते हुए राजस्थान से बिहार की ओर गया है। उन्होंने बताया कि वैसे तो अमूमन मई में औसत तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहता है, लेकिन इस बदलाव से तापमान में कमी आयी है। उन्होंने बताया कि गुरुवार से आसमान साफ हो जाएगा और तापमान में वृद्धि होगी।

Mumbai : अनुपम खेर ने इंडस्ट्री के बदलते माहौल पर शेयर किए अनुभव

मुंबई : (Mumbai) दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर (Veteran actor Anupam Kher) ने सोशल मीडिया पर बढ़ते ट्रोल कल्चर को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने...

Explore our articles