spot_img

Lucknow : 23 मई तक प्रदेश में रेड और येलो अलर्ट जारी

Lucknow: Red and Yellow Alerts Issued for the State Until May 23

लखनऊ : (Lucknow) उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में गर्मी ने विकराल रूप ले लिया है। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने 23 मई तक प्रदेश के कई हिस्सों में हीट वेव को लेकर रेड और येलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी यूपी, बुंदेलखंड, मध्य यूपी और पूर्वांचल (Western UP, Bundelkhand, Central UP, and Purvanchal) में तेज धूप, गर्म हवाओं और उमस भरी रातों से लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।

लखनऊ मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह (Atul Kumar Singh) ने बताया कि अगले तीन दिन तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री सेल्सियस ऊपर बना रहेगा। रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। विभाग ने वॉर्म नाइट को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

बुंदेलखंड के बांदा, चित्रकूट और झांसी के साथ प्रयागराज, आगरा (Banda, Chitrakoot, and Jhansi in the Bundelkhand region, as well as Prayagraj and Agra) समेत 11 जिलों में सीवियर हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका जताई गई है।

पूर्वांचल में हालात हुए खतरनाक
पूर्वांचल और पूर्वी यूपी में भी हालात गंभीर बने हुए हैं। लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, मऊ, जौनपुर और गाजीपुर (Lucknow, Varanasi, Gorakhpur, Deoria, Kushinagar, Mau, Jaunpur, and Ghazipur) में तेज लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं के प्रभाव से कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन तापमान में बड़ी राहत की संभावना नहीं है।

दोपहर में बाहर नहीं निकलने की अपील
भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी एडवाइजरी जारी की है। चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के सूती कपड़े पहनने की सलाह दी है। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सतर्क रहने को कहा गया है।

Sylhet : बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट में 78 रन से हराया

तैजुल इस्लाम ने दूसरी पारी में झटके छह विकेटसिलहट : (Sylhet) बांग्लादेश क्रिकेट टीम (Bangladesh cricket team) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे टेस्ट...

Explore our articles