spot_img

Lucknow : पीडीए का आरक्षण लूट रही भाजपा सरकार : अखिलेश

Lucknow: BJP Government Looting PDA Reservation: Akhilesh

लखनऊ : (Lucknow) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Samajwadi Party National President and former Chief Minister Akhilesh Yadav) ने भाजपा सरकार पर पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) वर्ग के आरक्षण अधिकारों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार पक्षपाती और विश्वासघाती तरीके से काम कर रही है।

लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने “पीडीए आरक्षण की लूट” (“looting of PDA reservation”) से जुड़ी एक लाल पुस्तिका जारी की। इसमें “22 परीक्षाएं, 11514+ पीडीए आरक्षित सीटों की लूट” का उल्लेख किया गया है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि यदि विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के लिए अदालत का सहारा लेना पड़े तो यह सरकार की नीयत पर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार आरक्षण व्यवस्था को कमजोर करने में लगी है।

पीडीए का आरक्षण और संविधान खतरे में
अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा साहब ने सामाजिक भेदभाव और पीड़ा को झेला था, इसलिए संविधान में आरक्षण की व्यवस्था की गई। उन्होंने “संविधान बचाओ-आरक्षण बचाओ” (“Save the Constitution, Save Reservation”) का नारा देते हुए कहा कि पीडीए का आरक्षण और संविधान दोनों खतरे में हैं।

उन्होंने दावा किया कि आरक्षण से जुड़े आंकड़े लगातार सामने आ रहे हैं और आगे इसमें और तथ्य जुड़ेंगे। सपा अध्यक्ष ने कहा कि उनकी सरकार बनने पर 90 दिन के भीतर जातीय जनगणना कराई जाएगी।

Sylhet : बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट में 78 रन से हराया

तैजुल इस्लाम ने दूसरी पारी में झटके छह विकेटसिलहट : (Sylhet) बांग्लादेश क्रिकेट टीम (Bangladesh cricket team) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे टेस्ट...

Explore our articles