spot_img

Mumbai : अनुपम खेर ने इंडस्ट्री के बदलते माहौल पर शेयर किए अनुभव

Mumbai: Anupam Kher Shares Insights on the Changing Atmosphere of the Industry

मुंबई : (Mumbai) दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर (Veteran actor Anupam Kher) ने सोशल मीडिया पर बढ़ते ट्रोल कल्चर को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि अब बॉलीवुड में लोग अपनी खुशियों और सफलताओं का जश्न मनाने से डरने लगे हैं। अनुपम के मुताबिक, सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के डर ने इंडस्ट्री के माहौल को बदल दिया है। उन्होंने कहा, “पहले यश चोपड़ा और सुभाष घई (Yash Chopra and Subhash Ghai) के यहां शानदार महफिलें सजती थीं, लेकिन अब लोग ट्रोल होने के डर से सेलिब्रेशन करने से बचते हैं।”

हाल ही में अनुपम खेर (Anupam Kher) को यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल में उनकी भारत-कनाडाई फिल्म ‘कैलोरी’ (Indo-Canadian film, Calorie) के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता’ (‘Best Supporting Actor’) के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए अभिनेता ने कहा कि इतने लंबे करियर के बाद भी पुरस्कार मिलने पर उनके भीतर उत्साह और घबराहट बनी रहती है। उन्होंने यह भी कहा कि जब भी वह विदेश में काम करते हैं तो शुरुआत से पहले ‘भारत माता की जय’ (“Bharat Mata Ki Jai”) जरूर बोलते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि वह दुनिया के सामने भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

अनुपम की फिल्म ‘कैलोरी’ चर्चित एयर इंडिया फ्लाइट 182 बॉम्बिंग यानी ‘कनिष्क विमान हादसे’ (‘Kanishka air disaster.’ On June 23, 1985) की पृष्ठभूमि पर आधारित है। 23 जून 1985 को मॉन्ट्रियल-लंदन-दिल्ली रूट (Montreal-London-Delhi route) पर जा रहे एयर इंडिया के विमान में हुए बम धमाके में 329 लोगों की मौत हो गई थी। फिल्म इसी दर्दनाक घटना और उससे प्रभावित परिवारों की भावनात्मक कहानी को पर्दे पर लाती है।

Sylhet : बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट में 78 रन से हराया

तैजुल इस्लाम ने दूसरी पारी में झटके छह विकेटसिलहट : (Sylhet) बांग्लादेश क्रिकेट टीम (Bangladesh cricket team) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे टेस्ट...

Explore our articles