spot_img

Imphal: मणिपुर पुलिस ने 238 लोगों को लिया हिरासत में

इंफाल:(Imphal) मणिपुर पुलिस ने राज्य के विभिन्न जिलों में भारतीय दंड संहिता (Revised Indian Code) की अलग-अलग धाराओं के उल्लंघन के सिलसिले में 238 लोगों को हिरासत में लिया।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आवश्यक वस्तुओं के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 37 पर 227 तथा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 पर 97 वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की गई है। वाहनों की स्वतंत्र और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सभी संवेदनशील स्थानों पर कड़े सुरक्षा उपाय किए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों को व्यापक पैमाने पर तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया कि पहाड़ी और घाटी दोनों में मणिपुर के विभिन्न जिलों में 140 नाके और जांच चौकियां स्थापित की गई हैं।

Explore our articles