spot_img

Mandsaur : लाडली बहना आवास योजना का लाभ देने के नाम पर सरपंच पर दुष्कर्म का आरोप

शामगढ पुलिस ने नही दिया ध्यान, कांग्रेसजन एसपी कार्यालय पहुंचे

मंदसौर : शामगढ थाने के ग्राम पालगंदा में एक विधवा महिला को गुरूवार को सरपंच द्वारा लाडली आवास योजना का लाभ देने के नाम पर बुलाकर दुष्कर्म करने संबंधी शिकायत लेकर पीडित महिला एवं परिजन मंदसौर आये। पीडिता एवं परिजनो के अनुसार उनके द्वारा पूरी घटना शामगढ थाने पर पहुंच बतायी, किन्तु दोपहर 12.30 बजे से लेकर रात्री तक बैठे रहने के बावजुद शिकायत पर कार्यवाही नही होने के बाद मंदसौर महिला थाने पर पहुंच फरियाद की। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि शेलेन्द्रगिरी गोस्वामी के माध्यम घटना की जानकारी मिलने एवं पुलिस द्वारा विधवा महिला की शिकायत पर कार्यवाही नही होने से अवगत कराने पर जिला कांग्रेस प्रभारी महामंत्री एवं प्रवक्ता सुरेश भाटी महिला थाना पहुंचे।

इस दौरान जिला कांग्रेस प्रभारी महामंत्री एवं प्रवक्ता सुरेश भाटी, जिला कांग्रेस अजा विभाग अध्यक्ष संदीप सलोद, कमलेश जैन ने महिला थाना प्रभारी द्वारा पीडिता की शिकायत पर कार्यवाही नही करने पर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच पहले एडीशनल एसपी गौतम सोलंकी एवं बाद में एसपी अनुराग सुजानिया से मिल पीडिता की शिकायत पर कार्यवाही करने को कहा। इसके उपरांत एसपी एवं एडीशनल एसपी द्वारा महिला को पुरा न्याय दिलाने का भरोसा दिलाते हुये शामगढ थाना प्रभारी को प्रकरण दर्ज करने हेतु दिशा निर्देश प्रदान किये। जिसके बाद शामगढ पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

मामले में पुलिस कन्ट्रोल रूम पर मौके पर पीडिता ने सरपंच पर आरोप लगाते हुये लाडली बहना आवास योजना का लाभ देने के नाम पर बुलाकर बलात्कार करने का आरोप लगाया। पीडिता के अनुसार पहले भी सरपंच पर ऐसे ही अन्य मामलो में प्रकरण चल रहे है।

Explore our articles