मैहर : (Maihar) जिले के अमरपाटन बाईपास (Amarpatan bypass) पर मंगलवार- बुधवार की दरमियानी रात मैहर के भाजपा नेता की सड़क हादसे में माैत हाे गई। घटना में उनके परिवार के पांच लाेग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। घायलाें काे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लाेग प्रयागराज से परिवार की महिला का अंतिम संस्कार कर वापस लाैट रहे थे, तभी हादसे का शिकार हाे गए।
पुलिस के मुताबिक मैहर के भाजपा नेता और पूर्व पार्षद पुरुषोत्तम चौरसिया (Maihar BJP leader and former councilor Purushottam Chaurasia) (55) की चाची का मंगलवार को निधन हो गया था। चाची की इच्छा के अनुसार परिवार के छह सदस्य उनका अंतिम संस्कार करने के लिए मैहर गए थे। वापस लौटते समय मंगलवार-बुधवार की दरिमियानी रात 3 बजे उनकी एंबुलेंस अमरपाटन बाईपास पर अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई। हादसे में पुरुषोत्तम चौरसिया की माैत हाे गई, जबकि एंबुलेंस में सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैंं। घायलों में पोलो चौरसिया (28), दिवाकर चौरसिया (60), लखन चौरसिया (46), रामलाल चौरसिया (55) और प्रमोद चौरसिया (45) शामिल हैं। सभी घायलों को सतना के बिड़ला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद एंबुलेंस चालक मौके से फरार हो गया। अमरपाटन थाना प्रभारी केपी. त्रिपाठी (Amarpatan police station in-charge KP Tripathi) ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घायलों को तत्काल बचाव दल की मदद से एंबुलेंस से निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। फरार चालक की तलाश जारी है।


