spot_img

LUCKNOW : शिवपाल ने मौर्य के बयान से असहमति जताई, बोले-हम राम-कृष्ण के आदर्शों पर चलने वाले लोग हैं

लखनऊ: (LUCKNOW) समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने रामचरितमानस पर अपनी पार्टी के विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादास्पद बयान से असहमति जताते हुए मंगलवार को कहा कि यह उनका (मौर्य) ‘निजी बयान’ है और हम भगवान राम और कृष्ण के आदर्शों पर चलने वाले लोग हैं।इटावा जिले के जसवंनगर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे शिवपाल ने मौर्य के विवादित बयान के बारे में पूछे जाने पर पत्रकारों से कहा, “यह उनका व्यक्तिगत बयान है, न कि पार्टी का। हम लोग भगवान राम और कृष्ण के आदर्शों पर चलने वाले लोग हैं।”

यह पूछे जाने पर कि क्या मौर्य के बयान से पार्टी को राजनीतिक नुकसान होगा, शिवपाल ने कहा, “यह उनका निजी बयान था, न कि पार्टी का।” सपा नेता ने खुद ही सवाल किया, “क्या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोग भगवान राम के आदर्शों का पालन करते हैं?”गौरतलब है कि मौर्य ने रविवार को कहा था, “धर्म का वास्तविक अर्थ मानवता के कल्याण और उसकी मजबूती से है। अगर रामचरितमानस की किन्हीं पंक्तियों के कारण समाज के एक वर्ग का जाति, वर्ण और वर्ग के आधार पर अपमान होता हो, तो यह निश्चित रूप से धर्म नहीं, बल्कि अधर्म है।”उन्होंने आरोप लगाया था, “रामचरितमानस की कुछ पंक्तियों में कुछ जातियों जैसे कि तेली और कुम्हार का नाम लिया गया है। इससे इन जातियों के लाखों लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं।”

मौर्य ने मांग की थी, “रामचरितमानस के आपत्तिजनक अंश, जो जाति, वर्ण और वर्ग के आधार पर समुदायों का अपमान करते हैं, उन पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।”उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ववर्ती सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे मौर्य पिछले साल हुए राज्य विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़ सपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने कुशीनगर जिले की फाजिलनगर सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे।हालांकि, सपा ने बाद में उन्हें विधान परिषद का सदस्य बना दिया था।

शिवपाल ने दावा किया, “भाजपा के खिलाफ माहौल है और लोग सपा के साथ आ रहे हैं। भविष्य में हमें भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकना है और राज्य में सपा की सरकार वापस लानी है।”सपा के खिलाफ मुखर रहने वाले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर शिवपाल ने कहा, “वो बड़बोले हैं और अभी मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में आए थे, लेकिन जनता ने उन्हें सबक सिखा दिया। आगे भी हम उन्हें (केशव प्रसाद मौर्य) बताएंगे कि चुनाव कैसे लड़ा जाता है।”

New Delhi : CBI की बड़ी कार्रवाई: रिलायंस कम्युनिकेशंस के दो अफसर धोखाधड़ी केस में गिरफ्तार

नई दिल्ली : (New Delhi) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (Central Bureau of Investigation) (CBI) ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया लिमिटेड मामले में रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles