
पुणे : (Pune) पुणे की एक महिला ने आईटी कंपनी विप्रो (IT company Wipro) में कार्यरत रहने के दौरान धार्मिक उत्पीड़न, कार्यस्थल पर भेदभाव और जबरन इस्तीफा दिलाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। यह मामला उस समय सामने आया जब महिला ने हिंदू जनजागृति समिति (Hindu Janajagruti Samiti) द्वारा आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने अनुभव साझा किए। मामले की शिकायत हिंजवडी पुलिस स्टेशन (Hinjewadi Police Station) में दर्ज कराई गई है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हिंजवडी पुलिस ने शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए कहा है कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपों की सत्यता की जांच जारी है और अभी तक इन दावों पर कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले में जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


