
लंदन : (London) ब्रिटेन की एक सांसद ने गुरुवार को कहा कि वह एलन मस्क की कंपनी ‘एक्स एआई’ (Elon Musk’s company, ‘xAI’) पर निजता में दखल देने का मुकदमा दर्ज करा रही हैं। उनका आरोप है कि ग्रोक चैटबॉट (Grok chatbot) का इस्तेमाल करके उनकी नकली तस्वीरें बनाई गईं। सत्तारूढ़ लेबर पार्टी की सांसद जेस असाटो का कहना है कि जनवरी में जब उन्होंने ऑनलाइन डीपफेक पोर्नोग्राफी के फैलने की आलोचना की थी, तो किसी ने उनकी सहमति के बिना ग्रोक का इस्तेमाल करके बिकिनी में उनकी नकली तस्वीरें बनाईं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टॉर्मर (British Prime Minister Keir Starmer) ने कहा कि वह असाटो की कानूनी कार्रवाई का शत-प्रतिशत समर्थन करते हैं। असाटो ने बुधवार को लंदन के उच्च न्यायालय (High Court in London) में डाटा संरक्षण कानून के तहत निजी जानकारी के गलत इस्तेमाल का हवाला देते हुए मुकदमा दायर करने के लिए आवेदन किया। वह हर्जाना मांग रही हैं और उनका कहना है कि वह एक मिसाल कायम करना चाहती हैं कि कंपनियों को उनकी एआई प्रणाली के डिजाइन के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सके।


