spot_img

New Delhi : वैश्विक निवेशकों की पहली पसंद भारतः गोयल


New Delhi: India is the Top Choice for Global Investors: Goyal

नई दिल्ली : (New Delhi) केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Union Minister of Commerce and Industry Piyush Goyal) ने कहा है कि भारत दुनिया के सबसे भरोसेमंद निवेश गंतव्यों में तेजी से उभर रहा है और आने वाले वर्षों में सबसे तेज गति से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी स्थिति मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि मजबूत आर्थिक आधार, बढ़ता विनिर्माण क्षेत्र और तेज़ी से विकसित हो रहा बुनियादी ढांचा वैश्विक निवेशकों का भरोसा बढ़ा रहा है।

मुंबई में आयोजित सिटी इंडिया सम्मेलन-2026 (Citi India Conference 2026) को वर्चुअल संबोधित करते हुए गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में सरकार ने निवेश और कारोबार के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया है।

उन्होंने बताया कि कनाडा और अमेरिका के निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ हालिया बैठकों में भारत को एक विश्वसनीय साझेदार और वैकल्पिक विनिर्माण केंद्र के रूप में देखने की मजबूत इच्छा दिखाई दी।

3.5 साल में नौ मुक्त व्यापार समझौते
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत के लोकतांत्रिक ढांचे, कानून के शासन, तकनीकी क्षमता और विशाल उपभोक्ता बाजार ने वैश्विक पूंजी को आकर्षित किया है। उन्होंने बताया कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में भारत ने 38 विकसित अर्थव्यवस्थाओं को शामिल करते हुए नौ मुक्त व्यापार समझौते किए हैं, जिससे व्यापार, निवेश और बाजार पहुंच के नए अवसर खुले हैं।

गोयल ने कहा कि भारत उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों और सेवाओं के माध्यम से वैश्विक निवेशकों को व्यापक संभावनाएं उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि 1.4 अरब भारतीयों की ऊर्जा और अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के सहयोग से भारतीय अर्थव्यवस्था 21वीं सदी की सबसे महत्वपूर्ण विकास गाथाओं में शामिल होगी।

Explore our articles