
वाराणसी : (Varanasi) उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय (Uttar Pradesh Congress President Ajay Rai) ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है। गुरुवार को वाराणसी में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि गाजीपुर से लेकर गाजियाबाद तक लगातार सामने आ रही हत्या की घटनाएं सरकार के ‘अपराध मुक्त प्रदेश’ (“crime-free state”) के दावों की पोल खोल रही हैं और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।
अजय राय ने गाजीपुर, वाराणसी, भदोही, जौनपुर और गाजियाबाद में (Ghazipur, Varanasi, Bhadohi, Jaunpur, and Ghaziabad) हाल के दिनों में हुई चर्चित हत्याओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि विभिन्न मुद्दों पर आक्रोश व्यक्त करने वाले भाजपा नेता इन घटनाओं पर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं और अपराध नियंत्रण को लेकर सरकार की जवाबदेही क्या है।
पूरे प्रदेश में भय का माहौल
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून के शासन के बजाय भय का माहौल बनाया जा रहा है। उन्होंने लगातार हो रहे एनकाउंटरों और पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में न्याय संविधान और कानून के दायरे में होना चाहिए। उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) की टिप्पणियों और विभिन्न रिपोर्टों का हवाला देते हुए सरकार से अपराध पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की।
राय ने कहा कि कांग्रेस संविधान सम्मत और जवाबदेह शासन (Congress party stands for constitutional and accountable governance) की पक्षधर है। उन्होंने सरकार से गाजीपुर से गाजियाबाद तक हुई हत्याओं के आरोपितों पर की गई कार्रवाई का ब्यौरा सार्वजनिक करने और प्रदेश की जनता को सुरक्षा का भरोसा देने की मांग की।


