
मुंबई : (Mumbai) अल्लू अर्जुन और निर्देशक लोकेश कनगराज की (Allu Arjun and director Lokesh Kanagaraj) बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘AA23’ (‘AA23’) को लेकर पिछले कुछ दिनों से तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल होने के बाद दावा किया गया कि बजट संबंधी समस्याओं के कारण इस पैन-इंडिया प्रोजेक्ट (pan-India project) को बंद कर दिया गया है। हालांकि, अब फिल्म के लेखक रत्ना कुमार की एक नई पोस्ट ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है और संकेत दिया है कि फिल्म अब भी योजना के अनुसार आगे बढ़ रही है।
दरअसल, कमल हासन अभिनीत फिल्म ‘विक्रम’ (‘Vikram’) के चार साल पूरे होने के मौके पर रत्ना कुमार ने सोशल मीडिया पर निर्देशक लोकेश कनगराज को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि ‘विक्रम’ की दुनिया में प्रवेश करने से पहले दर्शकों को ‘कैथी’ (‘Kaithi’) दोबारा देखनी चाहिए और इस सफर का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व की बात है। इसी पोस्ट में उन्होंने ‘AA23’ का जिक्र करते हुए लिखा कि वह इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनकी इस टिप्पणी को फिल्म के जारी रहने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।
रत्ना कुमार (Rathna Kumar) लंबे समय से लोकेश कनगराज (Lokesh Kanagaraj) के करीबी सहयोगी रहे हैं और ‘कैथी’, ‘विक्रम’ तथा ‘लियो’ जैसी फिल्मों के लेखन से जुड़े रहे हैं। अब वह ‘AA23’ में भी बतौर लेखक काम कर रहे हैं। ऐसे में उनकी पोस्ट ने फिल्म के बंद होने की चर्चाओं को काफी हद तक खारिज कर दिया है। वहीं, अल्लू अर्जुन फिलहाल निर्देशक एटली की फिल्म ‘राका’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। फैंस को उम्मीद है कि ‘AA23’ को लेकर जल्द ही आधिकारिक अपडेट सामने आएगा।


