कोरबा : (Korba) जिले के गेवरा खदान के कोल फेस में मंगलवार को एक ट्रक जलकर खाक हो गया। अचानक खदान में कोयला लोड ट्रक में भीषण आग लग गई जिसके बाद चालक ने ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल इंडिया के अधीन संचालित एसईसीएल बिलासपुर (established in the Korba-West area) की कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित गेवरा कोयला परियोजना में कोल डिस्पेच का काम कर रही निजी कंपनी की एक कोल वाहक टाटा प्राइमा ट्रक कोयला लोडकर निकली ही थी तभी आज सुबह उसके केबिन में धुआं निकलते दिखा और देखते ही देखते आग भयंकर रूप धारण कर लिया। ट्रक चालक किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई। लेकिन ट्रक के पूरे खाक होने तक आग बुझाने के लिए किसी तरह की कोई भी सहायता नही पहुंची।


