कोलकाता : (Kolkata) महान फिल्म निर्देशक ऋत्विक घटक को उनकी जन्मशती पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने श्रद्धांजलि अर्पित (Chief Minister Mamata Banerjee paid tribute to legendary film director Ritwik Ghatak on his birth centenary) की। मंगलवार को उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल में लिखा, “आगामी 31वें कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में इस महान कलाकार (International Film Festival will honor this great artist) को सम्मानित किया जाएगा और उनकी कालजयी फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। इतना ही नहीं, उनके जीवन पर भी एक अलग प्रदर्शनी भी आयोजित की गई है।”
उल्लेखनीय है कि चार नवंबर, 1925 को जन्मे ऋत्विक घटक को काफी सम्मान मिले हैं। भारत सरकार ने उन्हें कला के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किया। 1957 में उन्हें फिल्म ‘मुसाफिर’ (his film Musafir) के लिए भारत के 5वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में तीसरी सर्वश्रेष्ठ फिल्म का मेरिट क्लीयरेंस प्राप्त हुआ। 1970 में उन्हें फ़िल्म हीरर प्रजापति के लिए 16वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ बाल फ़िल्म पुरस्कार (प्रधानमंत्री स्वर्ण पदक) जीता।



