spot_img

Mumbai : टिकट निरीक्षक की तत्परता से बची मां और नवजात की जान, सुरक्षित प्रसव

Mumbai: Mother and Newborn Saved by Ticket Inspector's Promptness; Safe Delivery Ensured

मुंबई : (Mumbai) ट्रेन संख्या कुशीनगर एक्सप्रेस (Kushinagar Express) में यात्रा के दौरान एक गर्भवती महिला को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। घटना 10 मई 2026 (May 10, 2026) की है, जब लोकमान्य तिलक टर्मिनस से भुसावल के बीच ड्यूटी पर तैनात मध्य रेलवे भुसावल मंडल (Central Railway’s Bhusawal Division) के मुख्य टिकट निरीक्षक आर. एस. तेली (R.S. Teli, a Chief Ticket Inspector) को स्थिति की जानकारी दी गई। कल्याण स्टेशन पार करने के बाद ए-1 कोच के पास मौजूद एक यात्री ने टिकट निरीक्षक को बताया कि जनरल डिब्बे में यात्रा कर रही महिला की हालत गंभीर है और अत्यधिक भीड़ के कारण उसे तत्काल सहायता की जरूरत है।

टिकट निरीक्षक ने दिखाई मानवीय संवेदनशीलता
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्य टिकट निरीक्षक आर. एस. तेली ने तत्काल पहल की। कसारा स्टेशन (Kasara Station)पहुंचने पर कुछ यात्रियों की मदद से गर्भवती महिला को सुरक्षित तरीके से ए-1 कोच के कैरी डोर क्षेत्र तक लाया गया।

ट्रेन में ही हुआ सुरक्षित प्रसव
संयोग से उसी जनरल कोच में यात्रा कर रही नर्स एवं डॉक्टर पूजा खरगे (Dr. Pooja Kharge) ने महिला की मदद की। उनकी सहायता से चलती ट्रेन में ही महिला का सुरक्षित और सामान्य प्रसव कराया गया। महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। घटना की जानकारी तुरंत मुख्य वाणिज्य नियंत्रक मुंबई (Chief Commercial Controller in Mumbai) को दी गई। इसके बाद इगतपुरी रेलवे स्टेशन पर एंबुलेंस, स्ट्रेचर, डॉक्टर और उप स्टेशन अधीक्षक की व्यवस्था पहले से कर दी गई थी। इगतपुरी स्टेशन पहुंचने के बाद महिला और नवजात बच्ची को आवश्यक उपचार और देखभाल के लिए रेलवे अस्पताल भेजा गया, जहां दोनों की हालत सुरक्षित बताई गई है।

मुख्य टिकट निरीक्षक आर. एस. तेली की तत्परता, मानवीय दृष्टिकोण और कर्तव्यनिष्ठा की यात्रियों और रेलवे प्रशासन द्वारा सराहना की जा रही है। रेलवे अधिकारियों ने इसे भारतीय रेल की “यात्री सेवा और सुरक्षा”(Passenger Service and Safety) के प्रति प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया है।

Chennai : फ्लोर टेस्ट में थलापति को मिली ‘विजय’

चेन्नई : (Chennai) तमिलनाडु की टीवीके सरकार (TVK government in Tamil Nadu) ने विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया है। बुधवार को हुए विश्वास...

Explore our articles