spot_img

New Delhi : किसानों का कल्याण मोदी सरकार की प्राथमिकता : शाह

New Delhi: Farmers' Welfare is the Modi Government's Priority: Shah

नई दिल्ली : (New Delhi) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट (Union Cabinet) के खरीफ सीजन 2026 की फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ाने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि किसानों का कल्याण मोदी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता बनी हुई है। केंद्रीय गृह मंत्री (Union Home Minister) ने कहा कि एमएसपी बढ़ाने का कैबिनेट का फैसला किसानों की आय और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में मदद करता है। शाह ने कहा कि किसानों की लागत पर 50 फीसदी मुनाफा देने का फैसला किसानों की आय बढ़ाने, खेती को और अधिक लाभदायक बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Explore our articles