spot_img

Kolkata : चुनाव बाद हिंसा मामले की सुनवाई में कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी

Kolkata: Mamata Banerjee Arrives at Calcutta High Court for Hearing on Post-Poll Violence Case

वकील के रूप में हुईं पेश
कोलकाता : (Kolkata)
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (West Bengal’s former Chief Minister, Mamata Banerjee) गुरुवार को चुनाव बाद हिंसा से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचीं। वह अधिवक्ताओं की पोशाक में अदालत परिसर में नजर आईं।

सुबह करीब 11 बजे ममता बनर्जी अचानक हाई कोर्ट परिसर पहुंचीं। काला गाउन पहनकर अदालत पहुंचीं ममता को देखकर परिसर में मौजूद लोगों और वकीलों के बीच हलचल मच गई। जानकारी के अनुसार वह चुनाव बाद हिंसा से संबंधित एक जनहित याचिका में पक्ष रखने के लिए अदालत पहुंची।

यह मामला मुख्य न्यायाधीश सुजय पाल और न्यायमूर्ति पार्थसारथी सेन (Chief Justice Sujay Pal and Justice Parthasarathi Sen) की खंडपीठ में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है। बताया जा रहा है कि इसी मामले में दलील पेश करने के उद्देश्य से ममता अदालत पहुंचीं।

राज्य में चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विभिन्न इलाकों में हिंसा और तनाव की घटनाओं के आरोप सामने आए हैं। इन्हीं घटनाओं को लेकर तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी (Trinamool Congress MP Kalyan Banerjee) के पुत्र और अधिवक्ता शीर्षान्य बनर्जी ने कलकत्ता हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की है।

मामले की सुनवाई शुरू होने से पहले ही ममता बनर्जी अदालत कक्ष में पहुंच गई थीं। हाई कोर्ट में उनकी मौजूदगी को लेकर राजनीतिक और कानूनी हलकों में काफी चर्चा रही। इसके पहले एसआईआर मामले की सुनवाई के दौरान भी वह उच्चतम न्यायालय में भी हाजिर हुई थीं।

Explore our articles