spot_img

Kathua : कठुआ की बेटी मिनाली सहदेव ने जीता मिसेज इंडिया 2023 का खिताब

कठुआ : कठुआ की बेटी मिनाली सहदेव ने मिसेज इंडिया 2023 फर्स्ट रनर-अप का खिताब जीतने के साथ-साथ मिसेज इंडिया लाइफस्टाइल दिवा 2023 का सबटाइटल भी जीता।

गौरतलब हो कि यह कार्यक्रम कोलकाता के राजकुमार होटल में आयोजित किया गया था। जिसमें पूरे भारत से 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें से कुछ डॉक्टर, उद्यमी, गृहिणी और शिक्षक थीं। पत्रकारों को संबोंधित करते हुए मिनाली सहदेव ने कहा कि यह पहली बार था जब मैंने किसी सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग लेने का फैसला किया और ताज हासिल किया। उन्होंने कहा कि मैं विभिन्न उद्योगों के साथ काम करने के लिए काफी भाग्यशाली रही हूं, जैसे कि मैंने बैंगलोर से एमसीए की डिग्री के साथ एक आईटी पेशेवर के रूप में अपना करियर शुरू किया।

फिर कोलकाता चले गए और एफएम रेनबो और एफएम गोल्ड में रेडियो जॉकी के रूप में पूरी तरह से एक नया करियर शुरू करने का जोखिम उठाया। बाद में दूरदर्शन राष्ट्रीय टीवी के साथ एक टीवी एंकर अभिनेता के रूप में काम किया। इसी प्रकार दूरदर्शन के कई शो के लिए एक पटकथा लेखक और संवाद निर्देशक के रूप में भी काम किया। फिर मेरी किस्मत मुझे फिल्मों की दुनिया में ले गई। वहां मैंने टॉलीवुड के कई बड़े नामों जैसे परमब्रत चक्रवर्ती अपु बिस्वास और कई अन्य के लिए एक लुक और कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में काम किया।

उन्होंने बताया कि कोरोना काल ने मुझे अपने लिए लिखने का समय दिया। जिसमें मैंने कई एंथियों और 1 एकल पुस्तक “शेड्स ऑफ़ प्रेग्नेंसी“ में लिखा था जो गर्भावस्था के नुकसान गर्भपात के बारे में जागरूकता पर थी जिसके लिए मुझे कई पुरस्कार मिले। और विशेष रूप से कोरोना चरण के बाद हमारे समाज के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मैंने सामान्य परामर्श विवाह और संबंध बाल फाईकोलॉजी पर 3 प्रमाणपत्र देकर समाज की मदद करने का निर्णय लिया। इस प्रतियोगिता में भी मैंने मानसिक स्वास्थ्य को अपनी मुख्य प्राथमिकता रखा। उन्होंने ने बताया कि मैं एक गायक भी हूं और कई डोगरी गाने गाए हैं जो मेरे पिता जगदीश सहदेव ने लिखे थे।

Explore our articles