
कानपुर : (Kanpur) यूपी टी-20 लीग (UP T20 League) को लेकर कानपुर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए राहत भरी खबर है। 14 अगस्त से 6 सितंबर तक आयोजित होने वाली यूपी टी-20 लीग के मुकाबले अब कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम (Kanpur’s historic Green Park Stadium) में भी खेले जाएंगे। सांसद रमेश अवस्थी ने मुख्यमंत्री कार्यालय, प्रमुख सचिव (खेल) सुभाष एल.वाई. और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (Chief Minister’s Office, Principal Secretary (Sports) Suhas L.Y., and officials from the Uttar Pradesh Cricket Association) के अधिकारियों से बातचीत के बाद इसकी पुष्टि की। उन्होंने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया।
सांसद रमेश अवस्थी ने बताया कि ग्रीन पार्क को असुरक्षित बताए जाने के बाद लीग के मुकाबलों को लखनऊ के इकाना स्टेडियम स्थानांतरित करने की तैयारी चल रही थी। उन्होंने इस फैसले पर आपत्ति दर्ज कराते हुए शासन स्तर पर हस्तक्षेप किया और ग्रीन पार्क की मेजबानी बरकरार रखने की मांग उठाई, जिसे स्वीकार कर लिया गया।
इकाना में होगा प्रतियोगिता का उद्घाटन
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) करेंगे, जबकि समापन मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क में आयोजित होगा। समापन समारोह में मुख्यमंत्री के शामिल होने की भी संभावना जताई जा रही है।
रमेश अवस्थी (Ramesh Awasthi) ने कहा कि ग्रीन पार्क देश के सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट मैदानों में से एक है और यहां अनेक अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जा चुके हैं। ऐसे ऐतिहासिक मैदान से टूर्नामेंट हटाना शहर की खेल विरासत और खिलाड़ियों की भावनाओं के साथ न्याय नहीं होता। इस निर्णय के बाद कानपुर के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह है। माना जा रहा है कि लीग के आयोजन से शहर को खेल, पर्यटन और स्थानीय कारोबार के स्तर पर भी लाभ मिलेगा।



