Home latest New Delhi : गुजरात और असम के क्षेत्रों में नेटवर्क गुणवत्ता की...

New Delhi : गुजरात और असम के क्षेत्रों में नेटवर्क गुणवत्ता की जांच में बीएसएनएल का प्रदर्शन सबसे खराब

0
30
New Delhi: BSNL performs worst in network quality tests in areas of Gujarat and Assam

नई दिल्ली : (New Delhi) असम और गुजरात के कुछ जिलों के अलग-अलग क्षेत्रों में धरातलीय स्तर पर इंडिपेंडेंट ड्राइव टेस्ट (Independent Drive Tests) (IDTs) के दौरान बीएनएनएल का नेटवर्क सबसे खराब दर्ज किया गया। वहीं, दूसरे नंबर पर वोडाफोन-आइडिया रहा। इसके बाद एयरटेल और अगले स्थान पर जियो का रहा।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (Telecom Regulatory Authority of India) (TRAI) के अनुसार जांच में मुख्य रूप से असम के डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया जिला तथा गुजरात का भरूच शहर और आसपास के इलाकों सहित 11 हॉटस्पॉट को शामिल किया गया था। ड्राइव टेस्ट में सभी टीएसपी के सिम कार्ड 2जी, 3जी, 4जी और 5जी का उपयोग किया गया है। इसके माध्यम से यह पता लगाया जाता है कि सार्वजनिक स्थलों सहित अन्य स्थलों पर नेटवर्क की स्पीड कितनी है।

जांच के दौरान पता चला है कि बेहतर नेटवर्क गुणवत्ता के दावे के बावजूद इसमें कवरेज गैप, वॉयस सर्विस, कॉल साइलेंस इंस्टेंस और डेटा सर्विस जैसी खामियां पाई गई हैं।

ट्राई के जयपुर रीजनल ऑफिस की देखरेख में गुजरात में यह टेस्ट 5 से 8 मई 2026 के बीच किया गया था, जिसमें 361.2 किलोमीटर तक ड्राइव टेस्ट का उपयोग किया गया। यह टेस्ट ट्राई सेवा की गुणवत्ता के मुख्य पैमानों जैसे कवरेज, कॉल ड्रॉप रेट (call drop rate) (CDR), कॉल सेटअप सक्सेस रेट (call setup success rate) (CSSR), डेटा डाउनलोड और अपलोड थ्रूपुट आदि पर टीएसपी के प्रदर्शन को रिकॉर्ड करता है।

इससे पहले मई 2026 में किए गए इस टेस्ट में वॉयस कॉल और डेटा स्पीड के मामले में रिलायंस जियो (RGIL) और भारती एयरटेल का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा जबकि सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल और वोडाफोन आइडिया (VIL) कई पैमानों पर पिछड़ती नजर आईं।