Home kalyan Kalyan : केडीएमसी क्षेत्र के सभी स्कूल-कॉलेज 4 जुलाई को बंद

Kalyan : केडीएमसी क्षेत्र के सभी स्कूल-कॉलेज 4 जुलाई को बंद

0
17

Kalyan: All schools and colleges in the KDMC area to remain closed on July 4

कल्याण : (Kalyan) मुंबई क्षेत्रीय मौसम विज्ञान विभाग (Mumbai Regional Meteorological Centre) द्वारा ठाणे जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका (केडीएमसी) (Kalyan-Dombivli Municipal Corporation) क्षेत्र के सभी स्कूलों और कॉलेजों में शनिवार को अवकाश घोषित किया गया है। यह निर्णय छात्रों, शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

4 जुलाई के लिए जारी है रेड अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, ठाणे जिले में 1 से 3 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट, 4 जुलाई को रेड अलर्ट और 5 जुलाई को फिर ऑरेंज अलर्ट (‘Orange Alert’ has been issued for Thane district from July 1 to 3, a ‘Red Alert’ for July 4, and an ‘Orange Alert’ again for July 5) जारी किया गया है। इस दौरान भारी से अत्यधिक भारी बारिश, बिजली गिरने, जलभराव, बाढ़ जैसी स्थिति तथा यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।

सभी बोर्ड के स्कूलों और कॉलेजों पर लागू होगा आदेश
केडीएमसी प्रशासन ने अपने क्षेत्र के सभी प्रबंधनों के अंतर्गत संचालित राज्य बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई और सीआईई से संबद्ध प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों तथा कॉलेजों में 4 जुलाई को अवकाश घोषित करने का आदेश जारी किया है।

प्रशासन ने जारी किए एहतियाती निर्देश
प्रशासन ने सभी स्कूल और कॉलेज प्रबंधन को मौसम (managements of all schools and colleges) की स्थिति पर लगातार नजर रखने तथा छात्रों, शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें।