Home crime news Kaithal : तेज धार हथियारों से गोदकर फैक्ट्री मालिक की हत्या

Kaithal : तेज धार हथियारों से गोदकर फैक्ट्री मालिक की हत्या

0
Kaithal : तेज धार हथियारों से गोदकर फैक्ट्री मालिक की हत्या

शुक्रवार सुबह फैक्ट्री में मिला था क्षत-विक्षत शव

कैथल : शहर के देवगढ़ रोड की शिव कॉलोनी में शुक्रवार को तेजधार हथियारों से गोद कर प्लास्टिक का दाना बनाने की फैक्ट्री के मालिक हत्या हो गई। घटना गुरुवार देर रात की है। फैक्ट्री मालिक का शव शुक्रवार सुबह फैक्ट्री में क्षत-विक्षत हालत में पाया गया। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर फैक्ट्री में लेनदेन का काम करने वाले वर्कर, उसके साले व एक महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

बालाजी कॉलोनी में रह रहे कलायत हल्का के गांव ढुंढवा निवासी सतीश कुमार की शिव कॉलोनी में प्लास्टिक का दाना बनाने की फैक्ट्री थी। जो काफी समय से बंद पड़ी थी। मृतक की पत्नी नरेश कुमारी ने सिविल लाइन पुलिस को बताया कि गुरुवार को रात को जब उसका पति घर नहीं लौटा तो उसने फोन किया। उसका फोन सतीश की बजाय अंकित ने उठाया। अंकित ने उसे कहा कि सतीश रात को घर नहीं आएगा और रात को फैक्ट्री में ही रहेगा। मृतक सतीश अक्सर फैक्ट्री में ही सो जाता था इसलिए उसने दोबारा फोन नहीं किया। सुबह किसी ने फैक्ट्री में सतीश का शव देखा तो उसे फोन पर सूचना दी। जब वह मौके पर पहुंची तो उसने देखा कि सतीश के सिर व चेहरे पर किसी तेजधार हथियार से वार किया गया था।

फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरे व डीवीआर भी वारदात को अंजाम देने के वाले लोग अपने साथ ले गए। मृतक की पत्नी ने बताया कि फैक्ट्री में 8 लाख रुपए की पेमेंट आनी थी। इन्हीं रूपयों के लिए उसके पति की हत्या फैक्ट्री में लेनदेन का काम करने वाले अंकित, उसके साले अजय व उसकी पत्नी काजल ने मिलकर उसके पति की हत्या की है। सिविल लाइन एसएचओ सुनीता ढाका ने बताया कि मृतक की पत्नी नरेश की शिकायत पर अंकित, अजय व काजल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।