spot_img

Jaipur : भारतीय सेना और भगवान महावीर कैंसर अस्पताल के बीच एमओयू

जयपुर : (Jaipur) भारतीय सेना (The Indian Army) और जयपुर के भगवान महावीर कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, जो कि पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों के लिए स्वास्थ्य सेवा सहायता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

डिफेंस पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल निखिल धवन (Defense PRO, Lieutenant Colonel Nikhil Dhawan) ने जानकारी दी कि यह समझौता ज्ञापन सप्त शक्ति कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मंजिंदर सिंह की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। यह सहयोग पूर्व सैनिकों को व्यापक एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करने के प्रति भारतीय सेना एवं नागरिक चिकित्सा संस्थानों की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस समझौते के अंतर्गत, भगवान महावीर कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (Bhagwan Mahaveer Cancer Hospital and Research Centre) द्वारा पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों को विशेष चिकित्सा सुविधाएँ प्रदान की जाएंगी। इस पहल के अंतर्गत, भगवान महावीर (Bhagwan Mahaveer) कैंसर अस्पताल द्वारा जयपुर स्थित आशा स्कूल को 15 लाख मूल्य के आवश्यक चिकित्सा उपकरण भी प्रदान किए गए है जिससे विशेष बच्चों के पुनर्वास एवं देखभाल के क्षेत्र में संस्था के प्रयासों को सुदृढ़ प्रोत्साहन मिलेगा। समझौता ज्ञापन सैन्य-नागरिक सहयोग की अटूट भावना को रेखांकित करता है और पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के प्रति सशस्त्र बलों और नागरिक संस्थानों की साझा प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

Explore our articles