spot_img

Jaipur : दोस्त की पत्नी पर चाकू से हमला

जयपुर : खोह नागोरियान थाना इलाके में एक बदमाश ने महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर घायल कर दिया। जानकारी में सामने आया कि लहूलुहान हालत देखकर भगाते हमलावर को लोगों ने पीछा कर पकड़कर पुलिस के हवाले किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती करवाया है। फिलहाल पुलिस हमलावर को हिरासत में लेकर पूछताछ की सामने आया कि वह जुए में पांच हजार रुपए हार गया था और जुए के रुपए नहीं चुकाने पर घरवाले की पिटाई से बचने के लिए अपने दोस्त के घर में चोरी करने की योजना थी। लेकिन वह कामयाब नहीं हुआ।

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी मालवीय नगर) संजय शर्मा ने बताया कि खोह नागोरियान थाना इलाके में खेडली अलवर निवासी भगवंती देवी (30) पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हमला किया है। जो अपने पति देवी राम मीणा के साथ गोनेर रोड स्थित बिजली पावर हाउस के क्वार्टर में रहती है। दोनों पति-पत्नी मजदूरी का काम करते है। रविवार दोपहर को भगवंती देवी क्वार्टर के बाहर घास काट रही थी। इस दौरान पति का दोस्त महुआ दौसा निवासी गौतम जाटव शराब के नशे में आया। घर के बाहर घास काट रही भगवंती देवी पर चाकू से हमला कर दिया। ताबड़तोड़ कई वार कर भगवंती देवी को घायल कर दिया। लहूलुहान हालत में मरा समझकर वहां से भागने लगा। इस पर घायल भगवंती के चिल्लाने की आवाज सुनकर घर से बाहर आए लोगों ने हमलावर का पीछ कर पकड़ा और जमकर पिटाई के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी गौतम को हिरासत में ले लिया। घायल भगवंती देवी को इलाज के लिए सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इधर आरोपी गौतम से पूछताछ में पता चला है कि वह महिला के पति का दोस्त है और रविवार सुबह वह जुए में पांच हजार रुपए हार गया। हार के गम में उसने शराब पी ली। जुए के रुपए नहीं चुकाने पर घरवाले उसको पीटते। इसी को लेकर उसे देवी राम के घर लूट की योजना बनाई थी। शराब के नशे में वह देवी सहाय के घर पहुंच गया। उसकी पत्नी घर के बाहर घास काटती दिखी। चुपचाप घर के अंदर जाने के दौरान भगवंती देवी से कहासुनी हो गई। धक्का-मुक्की के साथ दोनों में झगड़ा होने लगा। जेब से चाकू निकालकर आरोपी गौतम ने हमला कर दिया। चाकू से भगवंती देवी के हाथ, गले, पीठ आदि शरीर पर कई जगह वार कर घायल कर दिया।

Explore our articles