spot_img

Jalaun : जालौन के छात्र का रक्षा मंत्रालय में साइंटिस्ट के पद पर चयन

जालौन : कोंच तहसील के एक छोटे से गांव भेंड़ से ताल्लुक रखने बाले युवक का चयन रक्षा मंत्रालय में साइंटिस्ट के पद पर हुआ है। युवक की मेहनत और लगन ने उसके परिवार का ही नहीं गांव और जिले का नाम भी रोशन कर दिया।

उल्लेखनीय है कि ग्राम भेंड़ निवासी संजय झा एवं माता शशि देवी झा के पुत्र देवेश झा की मेहनत और लगन ने उसे रक्षा मंत्रालय में साइंटिस्ट के पद पर पहुंचा दिया। बीती 23 अगस्त को उसने इस पद पर उसने अपनी जॉइनिंग भी कर ली है।

बेटे की इस कामयाबी से संजय के घर में खुशियां मनाई जा रही है। गांव के लोग भी खुश हैं। देवेश की बेसिक शिक्षा गांव में ही पूरी हुई, फिर उसने स्कूल और इंटरमीडिएट उरई के महर्षि विधा मंदिर इंटर कॉलेज से किया। उसके बाद वह कोचिंग के लिए कोटा चला गया, जहां उसने दो साल तक कड़ी मेहनत कर बी टैक में प्रवेश पाया। जिसके बाद उसने गेट की परीक्षा दी, जिसमें ऑल इंडिया रेंक 465 पाई और अब वह रक्षा मंत्रालय में रिसर्च साइंटिस्ट के पद पर पहुंच गया है।

Explore our articles