spot_img

Indore : हथियारबंद बदमाश ने की पंजाब नेशनल बैंक में लूट, कैशियर से बैग में रुपये भरवाकर फरार

इंदौर : शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्कीम नंबर 54 स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में मंगलवार को दिनदहाड़े हथियार बंद बदमाश ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। मुंह पर नकाब और रेनकोट पहनकर आए बदमाश ने बैंक के अंदर घुसकर हवाई फायर किया। इसके बाद कैश काउंटर पर बैठी महिला कर्मचारी से बैग में रुपये भरवाए और मौके से फरार हो गया। बैग में करीब छह लाख रुपये नगद होने की बात सामने आई है।

विजयनगर थाना पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार शाम करीब 4.30 बजे की है। स्कीम नंबर 54 स्थित पंजाब नेशनल बैंक में हथियार बंद बदमाश ने कैशियर को डराकर करीब छह लाख रुपये लूट लिए। इसके बाद फायरिंग कर बाहर निकल गया। सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। बदमाशों की तलाश में शहर की नाकाबंदी कर दी गई है।

पुलिस ने बताया कि बदमाशों की संख्या दो थी। उनमें से एक बदमाश रेनकोट और चेहरे पर मास्क पहनकर बैंक के अंदर घुसा था, जबकि दूसरा बदमाश बाहर खड़ा था, जो अंदर गए लुटेरे का इंतजार कर रहा था। लूट के बाद दोनों बदमाश बाइक से फरार हो गए। फिलहाल उनकी पहचान और तलाश की जा रही है।

Explore our articles