spot_img

Hooghly: रिसड़ा में दीपदान और गंगा आरती का भव्य आयोजन

हुगली:(Hooghly) हुगली जिले के रिसड़ा में सुरखी घाट पर देव दीपावली के मौके पर सोमवार शाम श्री कृष्ण पथ परिवार वृंदावन (Shri Krishna Path Parivar Vrindavan) की ओर से दीपदान महोत्सव और गंगा आरती का भव्य आयोजन किया गया।

देव दीपावली के अवसर पर 2100 दीपों को गंगा नदी में प्रवाहित किया गया। इस दौरान सुरखी घाट पर रिसड़ा और आसपास के तकरीबन डेढ़ हजार लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम सोमवार शाम छह बजे शुरू हुआ और रात 10 बजे तक चला।

कार्यक्रम में ज्योतिषाचार्य पंडित आशीष शर्मा (वशिष्ठ) की विशेष उपस्थिति रही। इसके अलावा कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिषेक सिंह, अनुज सिंह, अखिलेश सिंह सहित अन्य लोगों का विशेष योगदान रहा।

Explore our articles