spot_img

Guwahati : डॉ सरमा ने आयुष्मान असम-मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का किया शुभारंभ

योजना से राज्य के 26 लाख राशन कार्ड धारक परिवारों को पांच लाख रुपये तक की कैशलेस इलाज की मिलेगी गारंटी

गुवाहाटी : हमारी सरकार राज्य के हर हिस्से में लोगों के कल्याण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सत्ता में आने के दिन से ही सभी आवश्यक कदम उठा रही है।

ये बातें आज (बुधवार) मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने राजधानी के पांजाबाड़ी स्थित श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र के सभागार में अपनी सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर आयुष्मान असम के तहत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना (एए-एमएमजेएवाई) के उद्घाटन अवसर पर कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पंडित दीनदयाल उपाध्यायदेव की विचारधारा में विश्वास से प्रेरित होकर आज असम सरकार की महत्वपूर्ण सामाजिक क्षेत्र की योजना आयुष्मान असम-मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का शुभारंभ करते हुए मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है।

डॉ सरमा ने कहा कि इस योजना के तहत राशन कार्ड वाले 26 लाख परिवारों को 5 लाख रुपये के कैशलेस इलाज की गारंटी देकर स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि मैं बहुत आशावादी हूं कि यह योजना समाज के आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण मानी जाएगी।

आज के कार्यक्रम में असम सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री केशव महंत और केंद्रीय राज्य मंत्री रामेश्वर तेली सहित अन्य कई कैबिनेट सहयोगी एवं गणमान्य लोग भी थे।

Explore our articles