spot_img

Gurugram : गुरुग्राम में भारत सीट्स कंपनी में लगी आग

घटना के समय कंपनी में काम कर रहे थे सेंकड़ों कर्मचारी

आग कैमिकल तक पहुंचने से पहले ही दमकल विभाग ने बुझा दी

गुरुग्राम : उद्योग विहार फेज-4 के प्लॉट नंबर-1 में बनीं भारत सीट्स कंपनी में शुक्रवार को आग लग गई। जब आग लगी, उस समय कंपनी में सेंकड़ों कर्मचारी काम कर रहे थे। तुरंत ही सभी को बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीमें मौके पर पहुंची और आग बुझानी शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

जानकारी के अनुसार भारत सीट्स कंपनी में रोजाना की तरह से शुक्रवार को भी कर्मचारी काम कर रहे थे। इसी बीच कंपनी में आग लग गई। आग लगने से आसमान की तरफ काफी गुब्बार बन गया। दूर से ही आगजनी नजर आ रही थी। सुबह 10:20 पर दमकल विभाग को आग की सूचना दी गई। तुरंत प्रभाव से दमकल विभाग से टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। उद्योग विहार फायर विभाग की दो गाडिय़ां मौके पर पहुंची। उद्योग विहार फायर विभाग के अधिकारी रामकरण ने बताया कि कंपनी में पहली मंजिल पर कैमिकल के ड्रम रखे हुए थे और आग ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी। अगर आग कैमिकल तक पहुंच जाती तो स्थिति भयानक हो सकती थी। दमकल की टीमों ने ऐसा होने से पहले ही आग पर काबू पा लिया। कंपनी में लगे फायर सेफ्टी सिस्टम सुचारू रूप से चालू थे। इसलिए उनके माध्यम से भी आग बुझाने में सहायता मिली।

Mumbai : झूठे बम विस्फोट की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार

मुंबई : (Mumbai) नांदेड़ जिले की पुलिस (Nanded district police) ने बीड़ जिले से बम विस्फोट की झूठी धमकी देने वाले आरोपित को बीती...

Explore our articles