
मुंबई : (Mumbai) यात्रियों की मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे ने ओखा और तिरुपति के बीच नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन (new weekly express train service between Okha and Tirupati) शुरू करने का निर्णय लिया है। यह सेवा 11 मई 2026 से प्रारंभ होगी। ट्रेन संख्या 19560 ओखा-तिरुपति एक्सप्रेस 11 मई 2026 (May 11, 2026. Train No. 19560, the Okha-Tirupati Express) से प्रत्येक सोमवार रात 11:35 बजे ओखा से रवाना होगी। यह ट्रेन मंगलवार सुबह 8 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी और बुधवार रात 11:30 बजे तिरुपति पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 19559 तिरुपति-ओखा एक्सप्रेस 14 मई 2026 से प्रत्येक गुरुवार सुबह 8:15 बजे तिरुपति से प्रस्थान करेगी। यह शनिवार तड़के 1:10 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी और सुबह 11:50 बजे ओखा पहुंचेगी।
कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में द्वारका, जामनगर, राजकोट, अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, जलगांव, भुसावल, अकोला, हिंगोली डेक्कन, पूर्णा, हजूर साहिब नांदेड़, निजामाबाद, काचीगुडा, महबूबनगर, कर्नूल सिटी, कड़पा, रेनीगुंटा और तिरुपति सहित कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में द्वितीय वातानुकूलित, तृतीय वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के डिब्बे उपलब्ध रहेंगे, जिससे विभिन्न वर्गों के यात्रियों को सुविधा मिलेगी।


