spot_img

Chandigarh : पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा गिरफ्तार

Chandigarh: Punjab Industries Minister Sanjeev Arora Arrested

चंडीगढ़ : (Chandigarh) पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के उद्योग मंत्री संजय अरोड़ा (Sanjeev Arora, the Industries Minister in Punjab’s Aam Aadmi Party) को शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया। उन पर 100 करोड़ रुपये के कथित फर्जी जीएसटी लेनदेन और विदेश से अवैध धन भारत लाने का आरोप है। इस कार्रवाई के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है।

फर्जी कंपनियों के जरिए कर छूट लेने का आरोप
प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) के अनुसार, संजीव अरोड़ा और उनसे जुड़ी कंपनियों पर फर्जी खरीद दिखाकर कर लाभ लेने का आरोप है। जांच एजेंसी का कहना है कि ऐसी कंपनियों से बिल लिए गए जो वास्तव में अस्तित्व में ही नहीं थीं। इन बिलों के आधार पर कर में छूट हासिल की गई।

मोबाइल खरीद के नाम पर 100 करोड़ का कथित खेल
जांच में यह भी आरोप लगाया गया है कि मोबाइल फोन खरीद के नाम पर 100 करोड़ रुपये का फर्जी कारोबार दिखाया गया। बाद में इन मोबाइल फोन को विदेश भेजने का दावा किया गया। एजेंसी के अनुसार, यह पूरी प्रक्रिया विदेश से आए अवैध धन को वैध दिखाने के लिए अपनाई गई थी।

चंडीगढ़, दिल्ली और गुरुग्राम में छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय की टीम शनिवार सुबह चंडीगढ़ स्थित मंत्री आवास (Enforcement Directorate team arrived at the Minister’s residence in Chandigarh) पहुंची। इसके अलावा दिल्ली और गुरुग्राम में भी कई स्थानों पर छापेमारी की गई। गुरुग्राम के उद्योग विहार स्थित एक रियल एस्टेट कंपनी के कार्यालय को भी जांच के दायरे में लिया गया।

आम आदमी पार्टी ने बताया राजनीतिक साजिश
अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने इस कार्रवाई को राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है। पार्टी का कहना है कि पंजाब की जनता इसका जवाब देगी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान का केंद्र पर हमला
भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब डर और दबाव की राजनीति के आगे झुकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब गुरुओं और शहीदों की धरती है और यहां लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश सफल नहीं होगी।

जांच में पूरा सहयोग करेंगे: मंत्री
संजीव अरोड़ा ने कहा है कि वे जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग देंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि सच्चाई सामने आएगी और वे निर्दोष साबित होंगे।

Explore our articles