spot_img
Home cinema gali Mumbai : नीतू कपूर की ‘दादी की शादी’ की फीकी शुरुआत

Mumbai : नीतू कपूर की ‘दादी की शादी’ की फीकी शुरुआत

0
80
Mumbai: Neetu Kapoor's 'Dadi Ki Shaadi' Off to a Lukewarm Start

मुंबई : (Mumbai) नीतू कपूर की नई कॉमेडी फिल्म ‘दादी की शादी’ (Neetu Kapoor’s new comedy film, ‘Dadi Ki Shaadi,’) बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में नाकाम रही। मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की मौजूदगी और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर (Neetu Kapoor’s daughter, Riddhima Kapoor) के बॉलीवुड डेब्यू के बावजूद यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में असफल रही। देशभर के 1,789 शोज से फिल्म ने पहले दिनी महज 60 लाख रुपये का कारोबार किया। भारी स्टारकास्ट और चर्चा के बावजूद फिल्म की पहले दिन की कमाई काफी निराशाजनक रही है। फिल्म को सुबह के शोज में सिर्फ 4 प्रतिशत दर्शक मिले, जो शाम तक बढ़कर 16 फीसदी तो हुए, लेकिन रात को ये रफ्तार टिक नहीं सकी। दिल्ली-NCR और मुंबई (Delhi-NCR and Mumbai) जैसे बड़े शहरों में भी प्रतिक्रिया काफी ठंडी रही। कपिल शर्मा की पिछली फिल्मों की तुलना में ये ओपनिंग बेहद कमजोर है। इसकी बड़ी वजह ‘राजा शिवाजी’ (‘Raja Shivaji’) जैसी पुरानी फिल्मों की दीवानगी है, जो अब भी दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई हैं।