spot_img
Home Imphal Imphal/Guwahati : अब कहीं भी बच नहीं पाएंगे उग्रवादी

Imphal/Guwahati : अब कहीं भी बच नहीं पाएंगे उग्रवादी

0
43
Imphal/Guwahati: Insurgents Will No Longer Find a Safe Haven Anywhere

इंफाल/गुवाहाटी : (Imphal/Guwahati) देश की सुरक्षा में चौबीसों घंटे तैनात भारतीय सेना अब उग्रवाद और आतंकवाद के खिलाफ अपने अभियान को और धारदार बनाने में जुटी है। मणिपुर के लीमाखोंग सैन्य स्टेशन (Leimakhong Military Station in Manipur) में शुक्रवार को भारतीय सेना की स्पीयर कोर के तहत रेड शील्ड डिवीजन के के-9 योद्धाओं ने ऐसा युद्धाभ्यास किया, जिसने साफ कर दिया कि दुर्गम जंगल, ऊंचे पहाड़ या मुश्किल घाटियां अब आतंकियों के लिए सुरक्षित ठिकाना नहीं रह जाएंगी। सेना की ओर से आयोजित विशेष स्लिथरिंग अभ्यास में पांच डॉग टीमों ने हिस्सा लिया। हेलीकॉप्टर से रस्सी के सहारे तेजी से जमीन पर उतरते प्रशिक्षित सैन्य कुत्तों और उनके हैंडलरों ने अपनी फुर्ती, साहस और समन्वय का प्रदर्शन किया। पूरे अभ्यास के दौरान सेना की तैयारी, अनुशासन और ऑपरेशन क्षमता साफ दिखाई दी।