spot_img

Gandhinagar : पीएसवाई ग्रुप के 27 ठिकानों पर आयकर विभाग का सर्च ऑपरेशन

गांधीनगर : (Gandhinagar) आयकर विभाग (Income Tax Department) ने गांधीनगर में रियल एस्टेट बिल्डर और कंस्ट्रक्शन कंपनी पीएसवाई ग्रुप के ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इनमें पीएसवाई ग्रुप के नीलय देसाई, बंकिम जोशी और विक्रांत पुरोहित समेत भागीदारों के यहां आयकर विभाग की टीमें दस्तावेज खंगाल रहे हैं।

जानकारी के अनुसार ऑपरेशन में आयकर विभाग के 100 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों ने पीएसवाई ग्रुप के 27 ठिकानों पर गुरुवार को एक साथ सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। सर्वे कार्रवाई में बड़े पैमाने पर बेनामी लेन-देन का खुलासा होने की संभावना है। इससे पूर्व भी विनायक ग्रुप के यहां आयकर विभाग के सर्वे में बड़ी रकम के बेनामी लेनदेन का पता चला था।

पीएसवाई ग्रुप के नीलय देसाई को गांधीनगर का बहुत ही पुराना बिल्डर है। इसकी एक छोटा ऑफिस गांधीनगर के सेक्टर 21 में था। इस ग्रुप के अधिकांश प्रोजेक्ट गांधीनगर, कोबा, सरगासण समेत प्राइम लोकेशन पर थे। इसके अलावा विनायक ग्रुप का विक्रांत पुरोहित के पिता गांधीनगर के टाउन प्लानर थे। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाला विक्रांत पहले से ही गांधीनगर के बारे में जानता था। शुरुआत में वह छोटे मकानों की ठेकेदारी करता था। बाद में उसने विनायक फर्म एस्टेट के नाम से ब्रोकरेज फर्म शुरू किया था। इस दौरान ब्रोकरेज दो फीसदी चलता था, लेकिन विक्रांत एक फीसदी ब्रोकरेज लेकर लोगों के बीच लोकप्रिय हो गया था। बाद में वह पीएसवाई ग्रुप के नीलय देसाई के साथ भागीदार होकर जुड़ गया था।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles