spot_img

New Delhi : गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का स्लैब गिरा, हादसे में 4 लोग घायल

नई दिल्ली : (New Delhi) दिल्ली के गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन (Gokulpuri metro station in Delhi) पर आज सुबह एक स्लैब गिर गया। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय पुलिस और मेट्रो कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं।

डीएमआरसी के प्रवक्ता ने बताया कि आज सुबह करीब 11 बजे गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन की चारदीवारी (पूर्वी तरफ) का एक हिस्सा नीचे सड़क पर गिर गया। हादसे में कम से कम 3 से 4 लोग घायल हो गए। एक व्यक्ति मलबे में फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि अन्य को मामूली चोटें आईं। कुछ मोटरसाइकिलें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। स्लैब का एक हिस्सा अभी भी वहां लटका हुआ है। ऐसे में वहां जेसीबी और क्रेन की मदद से मलबा हटाया जा रहा है।

पुलिस कर्मियों ने कुछ लोगों की मदद से मलबे में फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला। घटना के वक्त वह अपनी स्कूटी पर सवार था। उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। घायल लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles