spot_img

Lakhimpur Kheri : भारत-नेपाल बॉर्डर से ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Lakhimpur Kheri: Smuggler Arrested with Brown Sugar at India-Nepal Border

लखीमपुर खीरी : (Lakhimpur Kheri) भारत-नेपाल सीमा (India-Nepal border) पर मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक लखीमपुर खीरी द्वारा चलाई जा रही ‘कवच योजना’ (‘Kavach Scheme’) को एक और बड़ी सफलता मिली है। शनिवार को थाना गौरीफंटा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से एक शातिर तस्कर को 6.56 ग्राम अवैध अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

एसएसपी डॉ ख्याति गर्ग (SSP Dr. Khyati Garg) ने बताया कि बॉर्डर पर अपराधियों और तस्करों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए रविवार को पुलिस और सुरक्षा बल संयुक्त रूप से गश्त पर थे। इसी दौरान बनगवां गांव से मुख्य मार्ग की तरफ जाने वाले जंगल के कच्चे रास्ते पर, पगडंडी से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। संयुक्त टीम ने जब घेराबंदी करके उसे रोका और उसकी तलाशी ली, तो उसके कब्जे से 6.56 ग्राम कीमती ब्राउन शुगर बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान दिलशाद कुरैशी पुत्र स्वर्गीय नन्हे कुरैशी (Dilshad Qureshi, son of the late Nanhe Qureshi) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सैंथल (थाना हाफिजगंज, जिला बरेली) का रहने वाला है और वर्तमान में मोहल्ला शिव मंदिर (वार्ड नंबर 1, धनगढ़ी, जिला कैलाली, नेपाल राष्ट्र) में रह रहा था।

बॉर्डर के रास्ते मादक पदार्थों की इस बड़ी खेप को ठिकाने लगाने से पहले ही मुस्तैद सुरक्षा बलों ने उसे दबोच लिया। इस महत्वपूर्ण गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में थाना गौरीफंटा पर आरोपी दिलशाद कुरैशी के खिलाफ धारा 15/2026 के तहत धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) (Sections 8/21/23 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृतर लिया गया है। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त का चालान कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Varanasi : नमो घाट पर बाउंसरों के पीटे जाने से घायल पर्यटक की चिकित्सालय में मौत, चार गिरफ्तार

वाराणसी : (Varanasi) उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर के नमो घाट (Namo Ghat in the city of Varanasi, Uttar Pradesh) पर रविवार को बाउंसरों...

Explore our articles