spot_img

Dehradun : उत्तराखंड के मुख्य सचिव संधू को मिला छह महीने का सेवा विस्तार

देहरादून: (Dehradun) भारत सरकार ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव डॉ. सुखवीर सिंह संधू को छह महीने का सेवा विस्तार दे दिया है। यह जानकारी प्रदेश के सचिव (सामान्य प्रशासन) ने आज यहां दी।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के मुख्य सचिव डा. सुखवीर सिंह संधू को 31 अगस्त से 31 जनवरी, 2024 तक छह महीने का सेवा विस्तार दिया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के डीओ पत्र संख्या पीएस-सीएम/2023 द्वारा छह महीने की अवधि के लिए डॉ. संधू के सेवा विस्तार के लिए लिखा गया था, जिस पर सक्षम अधिकारी भारत सरकार के अपर सचिव भूपेन्द्र पाल सिंह की ओर से आदेश जारी किया गया है।

Explore our articles