spot_img

Colombo : श्रीलंका की नौसेना ने 25 बच्चों समेत 102 रोहिंग्याओं को बचाया

कोलंबो : (Colombo) श्रीलंका की नौसेना ने उत्तर-पूर्वी तट के निकट समुद्र क्षेत्र में संकट में फंसे म्यामांर के 25 बच्चों समेत 102 रोहिंग्याओं को बचा लिया। स्थानीय मछुआरों ने इनको सबसे पहले मुल्लईतिवु जिले के वेल्ला मुल्लीवैक्कल क्षेत्र में देखा। मछुआरों ने नौसेना को इसकी सूचना दी।

डेली न्यूज समाचार पत्र के अनुसार, नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन गयान विक्रमसूर्या ने कहा कि म्यांमार से 102 संदिग्ध अवैध प्रवासियों को ले जा रही नाव रास्ता भटक कर उत्तर-पूर्व में मुल्लईतिवु जिले में मुल्लैवैक्कल तट से दूर समुद्र की ओर बह गई थी। मछुआरों ने इनको 19 दिसंबर को देखा था। सूचना मिलते ही नौसेना के जवान उनके पास पहुंचे और सब को सुरक्षित बचा लिया। नाव में कुल 102 लोग सवार थे। इनमें 25 बच्चे और 40 महिलाएं शामिल हैं। इनमें एक महिला गर्भवती है।

नौसेना के प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें त्रिंकोमाली लाया गया है। नौसेना ने दिसंबर 2022 में भी श्रीलंकाई जल क्षेत्र में 100 से अधिक रोहिंग्याओं को बचाया था। कैप्टन विक्रमसूर्या ने बताया कि सभी 102 लोगों को ताजा पानी, भोजन और दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। विदेश और रक्षा मंत्रालय को इसकी सूचना भेज दी गई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता निलुका कादुर्गामुवा ने कहा कि सभी 102 लोगों की स्थिति का आकलन किया जा रहा है।

New Delhi : कांग्रेस नेताओं ने बजट को बताया गरीब विरोधी और आम जनता से कटा हुआ

नई दिल्ली : (New Delhi) कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय बजट 2026-27 को आम जनता की समस्याओं से कटा हुआ और गरीबों के हितों की...

Explore our articles