spot_img

Bhopal : कमलनाथ ने भाजपा के 400 पार के नारे पर कसा तंज, कहा- झूठ की कैसेट बज कर घिस चुकी है

भोपाल : (Bhopal) मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव अपने अंतिम चरण में है। आखिरी और चौथे चरण के लिए आज शाम से चुनाव थम जाऐंगे, 13 मई को मतदान किया जाएगा। चुनावी माहौल में राजनीतिक बयानबाजी भी जोरों पर है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लोकसभा चुनाव में भाजपा के 400 पार के दावे पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि झूठ की यह कैसेट इतनी बार बज चुकी है कि झूठ भी घिस गया है।

पूर्व सीएम कमलनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, देश का लोकसभा चुनाव निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। जो लोग चुनाव की शुरुआत में 400 पार का शोर मचा रहे थे, अब वे सोच रहे हैं-कैसे होगा बेड़ा पार, क्योंकि सामने है जनता के ग़ुस्से की मजधार।भारत के मतदाता अब भाजपा की झूठ मशीन से बोर हो गए हैं। झूठ की यह कैसेट इतनी बार बज चुकी है कि झूठ भी घिस गया है। उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के प्रति जनता में ज़बरदस्त उत्साह है। कांग्रेस के पंच न्याय ने जनता में नई आशा का संचार किया है। यही आशा अब विश्वास में बदल गई है। और यह विश्वास वोट में बदलने वाला है। जनता का वोट कांग्रेस की जीत की गारंटी है। हाथ बदलेगा हालात।

New Delhi : दुनिया भर के पूर्व क्रिकेट कप्तानों ने इमरान खान को जेल में उचित इलाज मुहैया कराने को कहा

नई दिल्ली : (New Delhi) दुनिया भर के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कप्तानों के (former international cricket captains)एक समूह ने पाकिस्तान सरकार से अपील की...

Explore our articles