spot_img

Bhadohi : नीलेश यादव और प्रतिमा पाल ने जीती क्रास कंट्री रेस

एसडीएम भदोही ने क्रॉस कंट्री रेस को दिखाई हरी झंडी, विजेताओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित
सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही: (Bhadohi)
गणतंत्र दिवस के मौके पर जनपद में पांच किमी लंबी क्रास कंट्री रेस का आयोजन किया गया। बालक और बालिका वर्ग में आयोजित रेस में नीलेश यादव और प्रतिमा पाल ने जीत का सेहरा पहना।
जिला स्टेडियम में उपजिलाधिकारी भदोही कृपाशंकर पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया। स्टेडियम के मुख्य द्वार से प्रारंभ होकर क्रास कंट्री रेस देवनाथपुर मार्केट से होते वापस स्टेडियम के मुख्य द्वार पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस रेस में 49 बालक व 8 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित रेस का शुभारंभ सुबह सात बजे किया गया।
इस प्रतियोगिता के बालक वर्ग में निलेश यादव प्रथम, शुभम बिंद द्वितीय, गोविंद कुमार पटेल तृतीय, गुड्डू बिंद चतुर्थ, आकाश शर्मा पांचवे और संदीप साव छठें स्थान पर रहे। इसी क्रम में बालिका वर्ग में प्रतिमा पाल, ज्योति गौतम, ममता पाल, साधना सिंह, शिवानी बिंद और रोशनी सरोज क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ… स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिता के समापन पर सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर बीओ काशीनाथ, मुनकर हुसैन, बिंदू सिंह, ज्योति सिंह, विनय कुमार बिंद, श्याम बिहारी मौर्य, सूर्यकांत का सराहनीय सहयोग रहा। जिला क्रीडाधिकारी सिराजुद्दीन द्वारा मुख्य अतिथि एवं खिलाड़ियों का आभार ज्ञापित किया गया।

Washington/Tehran : ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने सोमवार को कहा कि ईरान पर बुधवार को इस्लामाबाद में दूसरे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles