spot_img

AMBERNATH : सरकार करेंगी अंबरनाथ के घायलों का उपचार

अबरनाथ : अभी हाल ही में अंबरनाथ से शिर्डी दर्शन के लिए जा रही बस का नाशिक के समीप सिन्नर में ट्रक से दुर्घटना होने से 10 लोगों की मौत तथा 17 लोग बूरी तरह से घायल हो गए। जिनका सिन्नर के निजी अस्पताल में  उपचार चल रहा है।  सरकार की ओर से घायलों का उपचार किया जाए । ऐसी मांग अंबरनाथ के विधायक डॉक्टर बालाजी किनीकर ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के प्रधान सचिव से की हैं।

अंबरनाथ के विधायक डॉक्टर बालाजी किनिकर द्वारा मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विकास खारगे से शिर्डी के घायलों को सरकार की ओर से उपचार देने की मांग को गंम्भीरता से लेते हुए प्रधान सचिव खारगे ने नाशिक जिले के जिलाधिकारी जी.रंगनाथन को योग्य कार्यवाही करने के आदेश जारी किए हैं।  मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव द्वारा  दिए गए आदेश के चलते अब घायलों को सरकार की ओर से उपचार किए जाने की संभावना दिखाई दे रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles