spot_img

Dhaka : आईसीसी प्रतिनिधिमंडल ने किया बांग्लादेश का दौरा


Dhaka: ICC Delegation Visits Bangladesh

ढाका : (Dhaka) बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) (Bangladesh Cricket Board) के 7 जून को होने वाले चुनाव से पहले स्थिति की समीक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) (International Cricket Council) के दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने यहां का दौरा किया। बीसीबी का संचालन पूर्व सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल की अध्यक्षता वाली अंतरिम समिति कर रही है। आईसीसी में बयान ने कहा, प्रतिनिधिमंडल में आईसीसी बोर्ड के निदेशक मोहम्मद एएस मूसाजी (क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका) (Mohamed AS Moosajee) और तावेंगवा मुकुहलानी (जिम्बाब्वे क्रिकेट) (Tavengwa Mukuhlani) शामिल थे। आईसीसी स्पष्ट करना चाहता है कि प्रतिनिधिमंडल उचित समय पर आईसीसी बोर्ड को अपने निष्कर्ष से अवगत कराएगा। अमीनुल इस्लाम के कार्यकाल में बीसीबी ने भारत में टी-20 विश्व कप से हटने का फैसला किया था। बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 की अपनी टीम से हटाने का निर्देश दिया था जिसके बाद बीसीबी ने यह कदम उठाया था।

Explore our articles