
मुंबई : (Mumbai) रोहित शेट्टी की लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी ‘गोलमाल 5’ (Rohit Shetty’s popular comedy franchise, ‘Golmaal 5,’) एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है। फिल्म की शूटिंग इन दिनों ऊटी में चल रही है। इस बार अजय देवगन के साथ अक्षय कुमार (Akshay Kumar will be seen alongside Ajay Devgn) भी नजर आएंगे, जिससे फैंस के बीच उत्साह और बढ़ गया है।
अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ा एक मोशन वीडियो शेयर किया है, जिसमें पूरी स्टारकास्ट एक खास अंदाज में दिखाई दे रही है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि इस बार सफर और मनोरंजन दोनों पहले से बड़ा होने वाला है। वीडियो में अजय के साथ अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, शरमन जोशी और श्रेयस तलपड़े (Arshad Warsi, Tusshar Kapoor, Kunal Kemmu, Sharman Joshi, and Shreyas Talpade) नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि ‘गोलमाल’ फ्रैंचाइजी की पहचान उसकी कॉमिक टाइमिंग और कलाकारों की दमदार केमिस्ट्री रही है। अब पांचवीं किस्त में पुरानी टीम के साथ नए ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। फिल्म के 2027 में रिलीज (released in 2027) होने की संभावना है, जिसे लेकर दर्शकों में अभी से उत्सुकता बनी हुई है।


