spot_img

Patna : शुरुआत ‘वंदे मातरम’ से अंत में होगा राष्ट्रगान

Patna: Beginning with ‘Vande Mataram,’ Concluding with the National Anthem

पटना : (Patna) बिहार सरकार (Bihar government) राज्य में आयोजित होने वाले सभी सरकारी कार्यक्रमों के प्रोटोकॉल में बड़ा बदलाव करते हुए राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” (“Vande Mataram,”)को अनिवार्य रूप से शुरुआत में शामिल करने का निर्णय लिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब हर सरकारी आयोजन की शुरुआत “वंदे मातरम्” से होगी, इसके तुरंत बाद राष्ट्रगान प्रस्तुत किया जाएगा और अंत में बिहार राज्य गीत (Bihar State Song) के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। यह व्यवस्था राज्य भर के सभी विभागों, कार्यालयों और संस्थानों में लागू होगी।

सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मो. सोहैल द्वारा (Md. Sohail, Secretary of the General Administration Department) जारी आदेश में राज्य के सभी विभागाध्यक्षों, पुलिस महानिदेशक, प्रमंडलीय आयुक्तों और जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे इस प्रोटोकॉल का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराएं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कार्यक्रमों के संचालन के दौरान गीतों के प्रस्तुतीकरण का क्रम एकरूप रखा जाए, ताकि राज्य स्तर पर एक समान सांस्कृतिक अनुशासन स्थापित हो सके।

स्कूलों में भी शुरुआत वंदे मातरम से
नई व्यवस्था के तहत राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों—सरकारी और अनुदानित (all educational institutions across the state, including both government-run and aided schools)—में भी दिन की शुरुआत “वंदे मातरम्” से होगी, जिसके बाद राष्ट्रगान गाया जाएगा। इसके बाद ही नियमित शैक्षणिक गतिविधियां संचालित की जाएंगी। सरकार का अनुमान है कि इस निर्णय से राज्य के हजारों शैक्षणिक संस्थानों और प्रतिदिन आयोजित होने वाले सैकड़ों सरकारी कार्यक्रमों में एक समान देशभक्ति-आधारित अनुशासन विकसित होगा।

28 जनवरी को केंद्र ने जारी किए थे निर्देश
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 28 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय गीत के सम्मान और उसके प्रस्तुतीकरण को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए थे। बिहार सरकार का यह निर्णय उन्हीं दिशानिर्देशों के अनुपालन की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है, जिससे राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान और संस्थागत परंपराओं को सुदृढ़ किया जा सके।

Explore our articles