
मैनपुरी : (Mainpuri) उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के बरनाहल थाना क्षेत्र के अढूपुर गांव ((Mainpuri) In Adhupur village, located within the Barnahal police station area of Uttar Pradesh) में आर्थिक तंगी और पारिवारिक विवाद से जूझ रहे बुजुर्ग किसान दंपति ने कथित रूप से सल्फास खाकर आत्महत्या (suicide by consuming Sulphas) कर ली। मृतकों की पहचान संतोष कुमार (66) और उनकी पत्नी राधा देवी (60) के रूप में हुई
पुलिस के अनुसार, दंपति गांव से करीब दो किलोमीटर दूर अचेत अवस्था में मिले, जिन्हें परिजन तत्काल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल से सल्फास बरामद हुआ है। बरनाहल थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले (Barnahal police and a forensic team) की जांच में जुटी है, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
बेटे की नौकरी के लिए बेची थी जमीन
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संतोष कुमार (Santosh Kumar) ने अपने छोटे बेटे की नौकरी के लिए करीब दो बीघा जमीन बेची थी। इसके अतिरिक्त उन्होंने 60 हजार रुपये का फसल ऋण लिया था, जो ब्याज के साथ बढ़कर लगभग 2.82 लाख रुपये हो गया। आलू की फसल खराब होने के कारण कर्ज चुकाना संभव नहीं हो सका। अधिकारियों के अनुसार, करीब चार माह पहले इस ऋण की वसूली के लिए प्रमाण पत्र भी जारी किया गया था।
जमीन बेचने का दबाव बना रहा था बेटा
जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी (District Magistrate Dr. Indramani Tripathi) ने बताया कि कर्ज चुकाने को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। छोटा बेटा जमीन बेचकर कर्ज निपटाने के पक्ष में था, जबकि मृतक और बड़ा बेटा इसके विरोध में थे। इसी पारिवारिक तनाव को घटना का संभावित कारण माना जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक तिवारी (Superintendent of Police (Rural) Abhishek Tiwari) ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और सभी पहलुओं—आर्थिक स्थिति, पारिवारिक विवाद और अन्य परिस्थितियों—को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।


